नियम और शर्तें
नियम और शर्तें
आखिरी बदलाव 2 अक्तूबर 2026।
the whole of these terms must be read by a lawyer before the site is public, in both languages. A lawyer who reads Hindi must check that no clause has drifted in meaning. The clauses that need real legal drafting are marked individually below.
ये शर्तें समझने में आसानी के लिए हिन्दी में भी हैं। अगर हिन्दी और अंग्रेज़ी में कहीं फर्क लगे, तो अंग्रेज़ी वाला टेक्स्ट ही लागू होगा। confirm the "English governs" clause is enforceable in India for a business customer who read and relied on the Hindi version, and confirm the wording in both languages.
ये शर्तें आपके और LD SOLUTIONS के बीच हैं। LD SOLUTIONS एक प्रोप्राइटरशिप है, मालिक Lawanya RPP, बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत ("हम")। ये BakiCheck सॉफ्टवेयर, ऐप और वेबसाइट ("BakiCheck") के लिए हैं। अकाउंट बनाने का मतलब है कि आप इन्हें मानते हैं। ये दस मिनट में पढ़ने लायक लिखी हैं। कुछ साफ न हो तो मानने से पहले पूछिए, बाद में नहीं।
सर्विस
BakiCheck भारत के FMCG डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए सब्सक्रिप्शन वाला सॉफ्टवेयर है। आपकी परमिशन से यह आपके अपने WhatsApp Business नंबर पर आए दुकानों के ऑर्डर मैसेज पढ़ता है। उन्हें आपकी अपनी प्रोडक्ट लिस्ट और रेट से ऑर्डर बनाता है। आपको दिखाता है कि हर दुकान पर कितनी बाकी है। हर दुकान के बिल, पेमेंट और बाकी का हिसाब रखता है। हर ऑर्डर आप देखते और पास करते हैं। BakiCheck अपने आप कोई ऑर्डर न लगाता है, न पास करता है, न डिलीवर करता है, न बिल बनाता है।
आपका अकाउंट
- आपकी उम्र 18 या ज़्यादा होनी चाहिए और आप किसी बिज़नेस के लिए काम कर रहे हों।
- आपके लॉगिन से, और आपके बनाए किसी सेल्समैन या स्टाफ लॉगिन से जो होता है, उसकी ज़िम्मेदारी आपकी है। कोड किसी को न दें।
- हमें बिज़नेस की सही जानकारी दीजिए। बिल और आपके नाम के WhatsApp कनेक्शन के लिए हम उसी पर भरोसा करते हैं।
आपका WhatsApp नंबर
- जो WhatsApp Business नंबर आप जोड़ते हैं, वह आपका होना चाहिए, या ऐसा जिसे जोड़ने की आपको इजाज़त हो। जोड़ते वक्त आप यह पक्का करते हैं।
- कनेक्शन Meta की अपनी परमिशन स्क्रीन पर बनता है। उस पर Meta की शर्तें लागू हैं, जो आप वहीं मानते हैं, और जुड़े हुए सॉफ्टवेयर के लिए Meta के नियम, जो हम जोड़ने से पहले दिखाते हैं (ब्रॉडकास्ट लिस्ट सिर्फ पढ़ने के लिए, Web और Desktop हटे हुए, हर 13 दिन में एक बार ऐप खोलना)।
- आप कभी भी हटा सकते हैं, ऐप से या अपनी Meta Business सेटिंग से। मैसेज आना उसी पल बंद।
- आपकी दुकानें आपके ग्राहक हैं। उनसे आपके रिश्ते की ज़िम्मेदारी आपकी है, और यह भी कि आप उन्हें बताते हैं या नहीं कि उनके ऑर्डर पढ़ने के लिए सॉफ्टवेयर है। confirm whether any notice to shops is required under DPDP and, if so, provide the wording.
फीस, हद और एक्स्ट्रा
- प्लान और दाम दाम वाले पेज पर हैं और इन शर्तों का हिस्सा हैं। दाम में GST अलग से लगेगा।
- हर प्लान में महीने के कुछ WhatsApp ऑर्डर पढ़ना शामिल है। उससे ऊपर हर एक्स्ट्रा ऑर्डर ₹2.50, 500 के ब्लॉक में। हर प्लान की एक पक्की हद है। हद पर हम उस महीने के लिए नए WhatsApp ऑर्डर पढ़ना बंद कर देते हैं और ऐप में बताते हैं। हाथ से ऑर्डर आप हमेशा डाल सकते हैं।
- पैसा महीने का या साल का, पहले देना है। साल का प्लान बीच में बंद करें तो पैसा वापस नहीं होता, सिवाय वहाँ जहाँ कानून कहे। confirm this is enforceable in India.
- दाम बदला तो आपके अगले रिन्यूअल से लागू होगा, और हम कम से कम 30 दिन पहले लिखेंगे। जिस समय का पैसा आप दे चुके, उसका दाम नहीं बदलता।
- पेमेंट फेल हो तो हम बताते हैं और अकाउंट रोकने से पहले ठीक करने के लिए 7 दिन देते हैं। रुका हुआ अकाउंट 30 दिन तक डेटा रखता है। फिर उसे बंद माना जाता है।
सही होना, और आपकी ज़िम्मेदारी
BakiCheck बोले और टाइप किए मैसेज को ऑर्डर की लाइनें बनाता है। कभी कभी यह गलत होगा: गलत प्रोडक्ट, गलत क्वांटिटी, गलत दुकान। इसीलिए हर लाइन अपनी हालत दिखाती है (Ready, Please check this, Not recognised, Quantity missing, Unit unclear), इसीलिए पक्की न हुई लाइन आपके टैप के बिना कभी आगे नहीं बढ़ती, और इसीलिए हर लाइन के साथ दुकानदार की अपनी आवाज़ जुड़ी है। हर ऑर्डर पास करने से पहले उसे जाँचने की ज़िम्मेदारी आपकी है, और उसके बाद जो माल आप भेजते हैं, उसकी भी। बाकी का जवाब आपके डाले बैलेंस, बिल और पेमेंट से निकलता है। वे गलत या पुराने हों, तो जवाब गलत होगा या हट जाएगा। उन्हें ताज़ा रखने की ज़िम्मेदारी आपकी है। draft this accuracy clause properly and make it enforceable in India.
आपका डेटा
- आपके धंधे का डेटा आपका है। हम इसे सिर्फ BakiCheck चलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, जैसा प्राइवेसी पॉलिसी में लिखा है।
- हर डिस्ट्रीब्यूटर सिर्फ अपना डेटा देखता है। आपका डेटा हम किसी दूसरे ग्राहक को कभी नहीं देते।
- आप कभी भी अपने ऑर्डर, दुकानों और बाकी की कॉपी माँग सकते हैं, बिना नोटिस के, और मिलेगी।
- bakicheck.com/privacy पर दी प्राइवेसी पॉलिसी इन शर्तों का हिस्सा है।
बंद करना
- आप ऐप के अंदर से कभी भी बंद कर सकते हैं। कोई नोटिस नहीं, कोई एग्ज़िट फीस नहीं, किसी को फ़ोन नहीं करना।
- बंद करने पर आपका अकाउंट चुकाए हुए समय के आखिर तक चलता है, फिर बंद हो जाता है। बंद होने के 30 दिन के अंदर सब मिट जाता है और हम लिखकर पक्का करते हैं। कॉपी चाहिए तो उससे पहले माँग लीजिए।
- जो अकाउंट कानून तोड़ने, हमारे स्टाफ से बदसलूकी, या सर्विस पर हमले के लिए इस्तेमाल हो, उसे हम बंद कर सकते हैं, और वजह बताएँगे। draft the grounds for suspension and closure.
हम क्या वादा नहीं करते
- हम वादा नहीं करते कि हर ऑर्डर सही पढ़ा जाएगा। वादा यह है कि जब पक्का न हो, हम दिखा देंगे।
- हम वादा नहीं करते कि दुकान आपको पैसा देगी। BakiCheck दिखाता है कि उस पर कितनी बाकी है। माल देने का फैसला आपका है।
- हम वादा नहीं करते कि WhatsApp कनेक्शन हमेशा चलेगा। यह Meta के प्लेटफॉर्म, Meta की हमारे बिज़नेस की जाँच, और Meta के नियमों पर टिका है। इनमें से कुछ भी हमारे हाथ में नहीं। कनेक्शन न चले तो हाथ से डाले ऑर्डर के लिए ऐप चलता रहता है। ऊपर की तारीख तक WhatsApp कनेक्शन अभी चालू नहीं है।
- हम किसी तय प्रतिशत के अपटाइम का वादा नहीं करते। हम छोटा बिज़नेस हैं। वादा यह है कि कुछ बंद हो तो बताएँगे, और वापस आए तो भी।
read this section together with the accuracy clause and the liability clause; the three are one argument.
ज़िम्मेदारी
to be drafted properly, and the Hindi must be drafted from the final English, not from the line below. The intent, in plain words, is printed under this marker in Hindi.
सीधे शब्दों में इरादा यह है: किसी भी बारह महीने में हमारी आपके प्रति कुल ज़िम्मेदारी उतनी ही है जितनी फीस आपने उन बारह महीनों में हमें दी। आपके भेजे माल, आपके दिए उधार, या दुकान के न दिए पैसे की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं है। जो ज़िम्मेदारी कानून हटाने नहीं देता, वह यहाँ नहीं हटती।
कौन सा कानून लागू है
इन शर्तों पर भारत का कानून लागू है। बेंगलुरु की अदालतों का अधिकार होगा। LD has chosen Bengaluru. Confirm the jurisdiction clause names the right courts and is enforceable against a business customer elsewhere in India.
संपर्क
LD SOLUTIONS, बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत